Hindi


 


हिन्दीविभागकीविशेषताएँ

योग्य एवं अनुभवी प्राध्यापक। विभिन्न प्रकार की पुस्तकों से युक्त ग्रंथालय। विभाग में नियमित रूप से साहित्यिक गोष्ठियाँ, कविता-पाठ, वाद-विवाद और निबंध प्रतियोगिताएँ आयोजित की जातीहैं। हिन्दी भाषा, भारतीय संस्कृति और नागरी लिपि के प्रचार-प्रसार के लिए निरंतर प्रयास। संगोष्ठियों, वेबिनारों और कार्यशालाओं के माध्यम से विद्यार्थियों और शिक्षकों में शोध-परक दृष्टि का विकास।विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेज़ेंटेशन, सेमिनार और प्रोजेक्ट आधारित शिक्षण।

हिन्दीविभागकीउपलब्धियाँ

हिन्दी भाषा और साहित्य से संबंधित विभिन्न विषयों पर राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय वेबिनारों का सफल आयोजन।

विभागीय प्राध्यापकों का संगोष्ठियों में वक्ता के रूप में प्रतिभागिता।

विभागीय शिक्षकों द्वारा शोध-पत्र आदि का प्रकाशन।

हिन्दी सप्ताह, विश्व हिन्दी दिवस एवं अन्य साहित्यिक कार्यक्रमों का आयोजन।

हिन्दी भाषा व देव नागरी लिपि सेवा में योगदान। भाषा और साहित्य के माध्यम से सामाजिक, सांस्कृतिक और राष्ट्रीय मूल्यों को बढ़ावा देना।